BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में धान के खेत में मिला अजगर:वन विभाग की टीम ने...

बहराइच में धान के खेत में मिला अजगर:वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, बघौली जंगल में छोड़ा

0
0


बहराइच के शिवपुर ब्लॉक के पकरा देवरिया गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हड़कंप मच गया। नारायण के घर के पास धान के खेत में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन रक्षक रामानंद मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी कोशिश के बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन रक्षक रामानंद मिश्रा ने बताया कि बचाए गए अजगर को बघौली जंगल में एक सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया जाएगा।