BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश हर्रैया में मंदिर चोरी का खुलासा:23 किलो पीतल के घंटे-घंटियां, 2 दानपात्र...

हर्रैया में मंदिर चोरी का खुलासा:23 किलो पीतल के घंटे-घंटियां, 2 दानपात्र और लोटे बरामद; दो गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

0
1

हर्रैया पुलिस ने प्रसिद्ध कोहले समय माता मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से करीब 23 किलो पीतल के घंटे और घंटियां, दो दानपात्र, पांच पीतल-तांबे के लोटे और 2,342 रुपए बरामद किए गए हैं। हालांकि, चोरी का मुख्य सरगना पुलिस की घेराबंदी के दौरान भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। निर्माणाधीन मकान के गड्ढे में बांट रहे थे चोरी का सामान अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने शुक्रवार को बताया कि थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। 10 सितंबर की रात करीब पौने 12 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एसबी एकेडमी के पास एक निर्माणाधीन मकान के गड्ढे में कुछ संदिग्ध लोग चोरी का सामान बांट रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की। दो आरोपी पकड़े गए, सरगना मौके से भागा पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान भाग रहे रोहित शर्मा (22), निवासी एकडंगी और सुभाष गिरी (32), निवासी गोसाई पुरवा को पकड़ लिया गया। वहीं, गैंग का मुख्य सरगना बताए जा रहे कुश गिरी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एक बड़ा घंटा, 8 मध्यम और 22 छोटी घंटियां मिलीं पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल करीब 23 किलो पीतल का सामान बरामद किया। इसमें एक बड़ा घंटा 11.55 किलो, आठ मध्यम घंटे 6.20 किलो और 22 छोटी घंटियां 5.30 किलो शामिल हैं। इसके अलावा दो दानपात्र और पांच पीतल/तांबे के लोटे भी बरामद किए गए। दानपात्र से 1,342 और जेब से 1,000 रुपए मिले पुलिस के अनुसार, बरामद रकम में दानपात्र से मिले 1,342 रुपए और आरोपियों के पास से मिले 1,000 रुपए शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 2 सितंबर को कोहले समय माता मंदिर से दानपात्र और लोटे चोरी किए थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने थानेश्वर मंदिर समेत अन्य जगहों से भी घंटे चोरी किए थे। 20 लोटे हाईवे पर बेचने का दावा पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि करीब 20 तांबे-पीतल के लोटे उन्होंने हाईवे पर ट्रक चालकों और राहगीरों को बेच दिए थे। इनसे मिले पैसों में से बचे 1,000 रुपए पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, चोरी का सामान एकडंगी गांव में पंचायत भवन के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था। FIR में धारा 317(2) BNS भी जोड़ी गई हर्रैया थाने में दर्ज FIR नंबर 253/2026 में धारा 305(D) BNS के साथ धारा 317(2) BNS भी जोड़ी गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संजय कुमार, उपनिरीक्षक कामेश्वर मिश्रा, दिनेश कुमार सिंह, सुरेंद्र यादव, मुख्य आरक्षी वरुण राय, दीपराज यादव, आरक्षी धर्मेंद्र यादव, अभिषेक वर्मा और आर्यप्रताप सिंह शामिल रहे।