BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश खबर छपते ही गौशाला पहुंचा चारा-दाना:सुजौली की अस्थाई गौशाला का अधिकारियों ने...

खबर छपते ही गौशाला पहुंचा चारा-दाना:सुजौली की अस्थाई गौशाला का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, शौचालय की समस्या दूर कराने भरोसा

0
0


ग्राम पंचायत सुजौली की अस्थाई गौशाला की बदहाली और मवेशियों को चारा-दाना न मिलने की खबर छपने के बाद विभाग सक्रिय हुआ। अधिकारियों ने गौशाला का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखीं। इसके बाद तुरंत चारा-दाना भी पहुंचाया गया। बताया गया कि गौशाला में पर्याप्त चारा न होने से मवेशियों की हालत खराब हो गई थी। केयरटेकर शत्रुघ्न ने बताया था कि करीब दो दिनों से चारा न मिलने के कारण मवेशियों को परेशानी हो रही थी। स्थिति बिगड़ने पर पशु चिकित्सक विपिन बिहारी भी मौके पर पहुंचे थे और बीमार मवेशियों का इलाज किया था। खबर सामने आने के बाद नोडल अधिकारी धनीराम पांडे, जेई राहुल और रेवेन्यू इंस्पेक्टर अंकित शुक्ला गौशाला पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण किया। रेवेन्यू इंस्पेक्टर अंकित शुक्ला ने बताया कि केयरटेकर शत्रुघ्न से समस्याओं की जानकारी ली गई और उनके समाधान का भरोसा दिया गया। अधिकारियों के निर्देश पर गौशाला में तुरंत चारा और दाना पहुंचाया गया। साथ ही जरूरत के अन्य सामान भी दिए गए। गौशाला में शौचालय की समस्या को लेकर भी बड़े अधिकारियों को बताया गया है। जल्द ही शौचालय बनाने की बात कही गई है। केयरटेकर की वेतन की समस्या को भी सुलझाने का भरोसा दिया गया है। इसके अलावा बिजली की समस्या को देखते हुए लाइनमैन को बुलाकर लाइट का इंतजाम भी कराया गया। खबर छपने के बाद अधिकारियों के सक्रिय होने से गौशाला की व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद है। इस दौरान पशु चिकित्सक विपिन बिहारी, ललित सिंह, बजरंग दल के पदाधिकारी कृष्णा पांडे, अंजनी चतुर्वेदी, आदर्श पांडे, पवन, राम सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।