BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार:दरिंदगी के बाद गला दबाकर...

नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार:दरिंदगी के बाद गला दबाकर मारने की कोशिश, वारदात के बाद से फरार था

0
1

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मेवा (59) घटना के बाद से फरार चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे हरैया खुर्द चौराहे से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 9 सितंबर को थाना क्षेत्र के राजमंदिर खुर्द गांव में हुई थी। आरोपी मेवा ने रास्ते में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने लड़की का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। SP महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुरंदरपुर पुलिस को यह सफलता मिली। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करके आरोपी मेवा पुत्र खुद्दुर, निवासी राजमंदिर खुर्द को हरैया खुर्द चौराहे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया, उपनिरीक्षक अभय नारायण सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबल आदित्य यादव, अरविंद यादव, विशाल सिंह, दिलीप यादव और आलोक गुप्ता शामिल थे। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।