BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश मुख्य रास्ता बदहाल:खर्च में बारिश में कीचड़ और जलभराव से बढ़ी परेशानी

मुख्य रास्ता बदहाल:खर्च में बारिश में कीचड़ और जलभराव से बढ़ी परेशानी

0
2
मुख्य रास्ता बदहाल:खर्च में बारिश में कीचड़ और जलभराव से बढ़ी परेशानी

श्रावस्ती जनपद में हरिहरपुर रानी विकासखंड की ग्राम पंचायत खर्च में गांव का मुख्य रास्ता लंबे समय से खराब है। खड़ंजा मार्ग कई जगह टूटकर गड्ढों में बदल गया है। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से रास्ते पर कीचड़ फैल जाती है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यह गांव का मुख्य रास्ता है और रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसी मार्ग से आते-जाते हैं। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भी इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। रास्ते की खराब हालत के कारण पैदल चलना तो मुश्किल है ही, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण महंथ ने बताया कि रास्ते की हालत लंबे समय से खराब है। मुकेश कुमार ने बताया कि हल्की बारिश होते ही गड्ढों में पानी भर जाता है। पानी जमा होने के कारण गड्ढों की गहराई का पता नहीं चलता, जिससे वाहन चालकों को हादसे का डर बना रहता है। राजेश कुमार ने बताया कि बारिश के बाद पूरे रास्ते पर कीचड़ हो जाती है, जिससे पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। इंदरजीत ने कहा कि खराब रास्ते का असर आसपास के गांवों से आने-जाने वाले लोगों पर भी पड़ रहा है। बाबू राम यादव के मुताबिक गांव के 500 से अधिक लोग रोजाना इस मुख्य रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। प्रवेश मौर्य और बच्चा राम ने बताया कि ग्रामीण कई बार रास्ते की मरम्मत की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या दूर नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द रास्ते की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने पर विचार करेंगे। महंथ, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, प्रवेश मौर्य समेत अन्य ग्रामीणों ने स्थानीय नेताओं और जुड़े अधिकारियों से जल्द रास्ते की मरम्मत कराने और जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग की है।