BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश भग्गड़वा सरयू घाट पर कजरी तीज पर उमड़ी भीड़:जल लेकर बागेश्वर नाथ...

भग्गड़वा सरयू घाट पर कजरी तीज पर उमड़ी भीड़:जल लेकर बागेश्वर नाथ रवाना श्रद्धालु, पुलिस तैनात

0
2


आज कजरी तीज के मौके पर भग्गड़वा सरयू घाट पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रद्धालु सरयू नदी से जल भरकर बागेश्वर नाथ और पृथ्वी नाथ की ओर रवाना हो रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। साल में एक बार आने वाले कजरी तीज के इस त्योहार पर बड़ी संख्या में भक्त सरयू नदी में जल भरने पहुंचे हैं। सरयू नदी का बहाव काफी तेज है, जिसके चलते विशेष सावधानी बरती जा रही है। हुजूरपुर और भग्गड़वा पुलिस ने घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भक्तों को तेज बहाव वाले क्षेत्र में जाने से रोकने के लिए लोहे के एंगल और रस्सियां लगाई गई हैं। भग्गड़वा बाजार के मोड़ पर बैरिकेडिंग भी की गई है, ताकि कांवरियों को कोई परेशानी न हो। सुबह से ही श्रद्धालु जल भरकर नंगे पांव ‘बोल बम’ का नारा लगाते हुए अपने गंतव्य की ओर निकल पड़े हैं। घाट पर लगातार भीड़ बनी हुई है और व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चल रही हैं।