BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश ससुराल में 22 साल की विवाहिता ने फांसी लगाकर जान:बहराइच में एक...

ससुराल में 22 साल की विवाहिता ने फांसी लगाकर जान:बहराइच में एक बच्चे की मां थी मृतका, पुलिस जांच में जुटी

0
6


बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के बैवाही गांव में सोमवार सुबह एक 22 साल की विवाहिता ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। खैरीघाट पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान बैवाही निवासी नेहा के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय जगदीश प्रसाद साहू की पत्नी थीं। नेहा की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी और उनका दो साल का एक बेटा भी है। घटना की सूचना मिलने के बाद मजिस्ट्रेट और फील्ड यूनिट को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विवाहिता ने यह कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।