BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में तेंदुए ने 9 साल के छात्र को दबोचा:मां और भाई...

बहराइच में तेंदुए ने 9 साल के छात्र को दबोचा:मां और भाई ने संघर्ष कर जंगल से छुड़ाया, घायल अस्पताल में भर्ती

0
0


बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव क्षेत्र में तेंदुए ने एक छात्र पर हमला कर दिया। रात में हैंडपंप पर पानी पी रहे नौ वर्षीय सूर्यदेव को तेंदुआ गले से पकड़कर झाड़ियों में खींचने लगा। मां और बड़े भाई ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए से संघर्ष किया और छात्र को बचा लिया। यह घटना ककरहा रेंज के नौबना ग्राम पंचायत के रंगीलालपुरवा मजरे में हुई। सूर्यदेव गायत्री विद्यालय में कक्षा चार के छात्र हैं। रात करीब 8 बजे वह खाना खाने के बाद घर के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी पी रहे थे। उनकी मां राधिका देवी और बड़े भाई नीतीश कुमार भी वहीं मौजूद थे। इसी दौरान जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने अचानक सूर्यदेव के गले को दबोच लिया। वह उसे खींचकर झाड़ियों की ओर ले जाने लगा। यह देखकर मां और भाई ने तुरंत शोर मचाया और तेंदुए से भिड़ गए। उनके संघर्ष के बाद तेंदुआ छात्र को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। घायल सूर्यदेव को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उर्रा ले जाया गया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर भेजा गया। मोतीपुर में डॉक्टरों ने छात्र का इलाज किया।