BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जमुनहा-बहराइच मार्ग पर बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मारी:हादसे में बाइक...

जमुनहा-बहराइच मार्ग पर बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मारी:हादसे में बाइक सवार दंपती और साइकिल सवार समेत तीन घायल

0
0

मल्हीपुर थाना क्षेत्र में जमुनहा-बहराइच मार्ग पर संकल्पा मोड़ के पास सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में साइकिल सवार समेत तीन लोग घायल हो गए। जमुनहा से लौट रहे 65 वर्षीय रामकुमार साइकिल से जा रहे थे। तभी कानीबोझी गांव की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से साइकिल सवार रामकुमार के साथ मोटरसाइकिल चालक और बाइक पर पीछे बैठी उसकी पत्नी भी घायल हो गईं। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।