श्रावस्ती में कजरी तीज पर सोमवार को शिवालय ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठे। तड़के करीब 2 बजे से ही प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो गया। सिरसिया के पांडवकालीन बाबा विभूतिनाथ मंदिर में नेपाल समेत आसपास के कई जिलों से श्रद्धालु पहुंचे। रविवार शाम से ही मंदिर की ओर भक्तों का आना शुरू हो गया था। देर शाम तक जलाभिषेक जारी रहने और लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालु सीताद्वार के सीता सरोवर, जंगलदास कुट्टी समेत अलग-अलग स्थानों से पवित्र जल लेकर कई किलोमीटर पैदल चलकर मंदिर पहुंचे। कतार में लगकर भक्तों ने बाबा विभूतिनाथ का जलाभिषेक किया और सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। रविवार शाम से ही बाबा विभूतिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। सोमवार तड़के जलाभिषेक शुरू होते ही कतारें लंबी हो गईं। भक्त पवित्र जल लेकर मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा की।गिलौला क्षेत्र के बाबा झारखंडीनाथ मंदिर में भी करीब 2 बजे से जलाभिषेक शुरू हो गया। यहां दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इकौना, जमुनहा और भिनगा क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में भी सुबह से भक्तों की भीड़ रही। नेपाल और आसपास के जिलों से पहुंचे भक्त बाबा विभूतिनाथ मंदिर की मान्यता के चलते नेपाल के साथ आसपास के कई जिलों से भी श्रद्धालु पहुंचे। कई भक्त पवित्र जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में हर तरफ शिवभक्तों की भीड़ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे सुनाई देते रहे।कजरी तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालु जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। 3 जोन, 7 सेक्टर और 20 बैरियर से सुरक्षा श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बाबा विभूतिनाथ मंदिर और मेला क्षेत्र को 3 जोन, 7 सेक्टर और 20 बैरियर में बांटा है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। दो क्यूआरटी, पीएसी और मोबाइल पुलिस पार्टियां तैनात की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। मंदिर परिसर और आसपास के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। एसपी ने मेला क्षेत्र का दौरा कर परखी व्यवस्था पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन कराने में जुटे रहे। प्रशासन की कोशिश है कि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को जलाभिषेक और दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
कजरी तीज पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब:तड़के से जलाभिषेक जारी, हर-हर महादेव’ से गूंजा श्रावस्ती; नेपाल से भी पहुंचे श्रद्धालु