BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश फोन पर मिली जान से मारने की धमकी:गौर पुलिस ने आरोपी पर...

फोन पर मिली जान से मारने की धमकी:गौर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू की

0
0

गौर थाना क्षेत्र के हरनाखुरी गांव में एक युवक को फोन पर गाली देने और जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़ित की शिकायत पर गौर पुलिस ने आरोपी पंकज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरनाखुरी निवासी शिवांग त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि 29 अगस्त को पंकज ने अपने मोबाइल से उन्हें लगातार फोन किया। शिवांग का आरोप है कि बातचीत के दौरान पंकज ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दीं। जब शिवांग ने इसका विरोध किया, तो पंकज ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने शिवांग की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अतुल अंजान ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।