
बहराइच के विशेश्वरगंज विकासखंड में सोमवार को पुरैना बाजार से पृथ्वीनाथ धाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बोल बम के जयघोष के साथ कांवड़िए और भक्त जलाभिषेक के लिए पृथ्वीनाथ मंदिर की ओर जाते दिखे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के अच्छे इंतजाम किए हैं। रास्ते में पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, मेडिकल टीमें भी मौजूद हैं, ताकि किसी भी जरूरत पर तुरंत मदद मिल सके। जल चढ़ाने जा रहे मनीष, दिलीप, अशोक और अंशु ने बताया कि इस बार सरकार और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सहूलियत और सुरक्षा के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि रास्ते में पुलिस और मेडिकल सुविधाएं मिलने से भक्तों को काफी आराम मिल रहा है।
बॉलीवुड में नई जोड़ी का कमाल! मोहित सूरी और रामू लेकर...
वर्ष 2025 में प्रदर्शित हुई मोहित सूरी निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैयारा' की अपार सफलता के पश्चात, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता अब एक नए प्रोजेक्ट के...







































