BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश दीकौली के काली माता मंदिर में कजरी तीज पर जलाभिषेक:श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ...

दीकौली के काली माता मंदिर में कजरी तीज पर जलाभिषेक:श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ की पूजा कर मांगी मन्नतें, दूध-धतूरा चढ़ाया

0
0
दीकौली के काली माता मंदिर में कजरी तीज पर जलाभिषेक:श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ की पूजा कर मांगी मन्नतें, दूध-धतूरा चढ़ाया

श्रावस्ती जिले के दीकौली ग्राम सभा स्थित काली माता मंदिर में कजरी तीज के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। यह मंदिर सोनवा थाना क्षेत्र और गिलौला ब्लॉक में आता है। और पूरा मंदिर भक्ति मय हो जाता है ज़ब श्रद्धालु मंदिर मे पूजा करते है सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंच गए थे। उन्होंने भगवान भोलेनाथ को दूध, भांग, धतूरा, फूल, अक्षत और माला जैसी पूजन सामग्री अर्पित की। श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। स्थानीय लोगों से बात करने पर राजन, मुकेश, राधेश्याम और मुकेश ने बताया कि हर साल कजरी तीज पर यहां विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।