BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home लेटेस्ट न्यूज़ Janmashtami Mela 2026 | Lalya Mohan Baba Mandir Haraiya Satgharwa Prep

Janmashtami Mela 2026 | Lalya Mohan Baba Mandir Haraiya Satgharwa Prep

0
3

मनीष कुमार तिवारी | हर्रैया सतघरवा (बलरामपुर सदर), बलरामपुर37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरैया सतघरवा के ललिया स्थित प्रसिद्ध मोहनदास बाबा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर परिसर में झूले और सर्कस लगाए जा रहे हैं, जबकि दूर-दराज से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। परिसर में एक खोया-पाया केंद्र स्थापित किया जाएगा और पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी।

इस दौरान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी सजाई जाएगी। मथुरा-वृंदावन के कलाकार दो दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

पुजारी पंडित लक्ष्मी प्रसाद द्विवेदी ने जानकारी दी कि जन्माष्टमी के अवसर पर तराई क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पीएसी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here