उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के इकौना मार्केट में रविवार को गणेश जी की मूर्ति स्थापना से पहले एक जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में छोटे बच्चों से लेकर नौजवान और बुजुर्ग श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने मिलकर गणेश जी की मूर्ति लाई और फिर पूरे उत्साह के साथ जुलूस निकाला। सभी लोग अपनी खुशी जाहिर करते हुए गणपति बप्पा को पूरे मोहल्ले और क्षेत्र में घुमाए। जुलूस में शामिल छोटे बच्चे नाचते-कूदते और खेलते नजर आए। महिलाओं और बुजुर्गों ने भी इस जुलूस का आनंद लिया। यह माहौल देखकर साफ पता चल रहा था कि सभी लोग कितने खुश थे।
इकौना में गणेश मूर्ति स्थापना से पहले निकला जुलूस:छोटे बच्चों, नौजवानों और बुजुर्गों ने मिलकर पूरे मोहल्ले में घुमाए गणपति बप्पा