BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने किया यज्ञशाला का:भूमि पूजन,हरनामपुर चौराहे पर...

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने किया यज्ञशाला का:भूमि पूजन,हरनामपुर चौराहे पर प्राचीन हनुमान मंदिर में रखी पक्की यज्ञशाला की नींव

0
2

बृजमनगंज के हरनामपुर चौराहे पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में रविवार को एक धार्मिक कार्यक्रम हुआ। यहां मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला बनाने के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। भाजपा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञशाला का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ पूजा-अर्चना कर यज्ञशाला की नींव रखी। इस कार्यक्रम के आयोजक शीतलाल गुप्ता और उनकी पत्नी ने भी पूजा में हिस्सा लिया। उन्होंने यज्ञशाला बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख उदय राज, हरिश्चंद्र सोनकर चंदू सिंह, सिद्धेश्वर चौरसिया, प्रहलाद यादव, जितेंद्र शर्मा, जगदीश, राजेश्वर गुप्ता, मनोज यादव, श्री चंद, राम मिलन पटवा, जेपी गौड़, झीनक विश्वकर्मा, मनोज जायसवाल, धर्मेंद्र चौरसिया और पूर्व प्रधान अमित पासवान मौजूद रहे। इनके अलावा कई भक्त और महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि पक्की यज्ञशाला बनने से मंदिर में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम, सुंदरकांड, हवन-पूजन और भागवत कथा में श्रद्धालुओं को बहुत सुविधा मिलेगी। बरसात में भी ये धार्मिक काम बिना किसी रुकावट के हो सकेंगे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद बांटने के साथ हुआ।