BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठगी:2 साल बाद भी नहीं...

विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठगी:2 साल बाद भी नहीं भेजा विदेश, रुपए मांगने पर एजेंट दे रहा धमकी

0
1

श्यामदेउरवां थाना इलाके के बासपार कोठी में एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर 94 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी एजेंट ने दो साल पहले युवक को विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का लालच दिया था। पीड़ित युवक की मां हजारून निशा ने श्यामदेउरवां थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे सलाउद्दीन को भिटौली थाना इलाके के बेलवा बुजुर्ग का रहने वाला एक एजेंट विदेश भेजने वाला था। एजेंट ने सलाउद्दीन से 94 हजार रुपए ले लिए थे। शिकायत के मुताबिक, दो साल बीतने के बाद भी एजेंट ने सलाउद्दीन को विदेश नहीं भेजा। परतावल चौराहे पर स्थित अपना ऑफिस भी बंद कर दिया। जब सलाउद्दीन ने अपने रुपए वापस मांगे, तो एजेंट टालमटोल करने लगा और अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। श्यामदेउरवां पुलिस ने हजारून निशा की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।