श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के लखीमा कस्बा टोला निवासी ओमप्रकाश ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि यह घटना सात सितंबर की रात करीब सात बजे हुई। ओमप्रकाश ने आरोप लगाया है कि बिट्टू यादव पुत्र श्रवण यादव और उसके रिश्तेदारों ने उन्हें गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडे और लात-घूंसों से पीटा। इस मारपीट में उन्हें चोटें आईं। आरोपियों ने घटना के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
पत्रकारों की सुरक्षा और हक के लिए एकजुटता जरूरी:डॉ. बोले, पूर्वांचल...
महाराजगंज के नौतनवा तहसील सभागार में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की एक बैठक हुई। इसमें पत्रकारों की सुरक्षा और उनके हक की लड़ाई पर चर्चा...








































