महाराजगंज के लेहरा कस्बे में हरितालिका तीज का व्रत सोमवार 14 सितंबर 2026 को रखा जाएगा। यह व्रत अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। इस बार तीज के साथ गणेश चतुर्थी भी पड़ रही है, जिससे इसका महत्व और बढ़ गया है। लेहरा कस्बे के साथ मधुबन, जमुनहिया और पंडितावलपुर क्षेत्र में भी तीज को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। रविवार को बाजारों में सुहागिन महिलाओं की भारी भीड़ दिखी। उन्होंने मेहंदी, चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, साड़ी और पूजा सामग्री खरीदी। पंचांग के मुताबिक, भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि 13 सितंबर की सुबह 7:08 बजे से शुरू होकर 14 सितंबर की सुबह 7:06 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के हिसाब से व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा। इस दिन सुबह पूजा का शुभ मुहूर्त 6:05 बजे से 7:06 बजे तक है। मान्यता है कि माता पार्वती ने इसी दिन कठोर तपस्या करके भगवान शिव को पति के रूप में पाया था। इसलिए सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। वे शिव-पार्वती की पूजा कर अपने सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती हैं। मंदिरों में भी तीज की खास तैयारियां की गई हैं।
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली...
रायपुर : छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर अपनी अलग पहचान दर्ज...








































