BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश तेज रफ्तार बाइक ने मोमो के ठेले को मारी टक्कर:कोठीभार में बाइक...

तेज रफ्तार बाइक ने मोमो के ठेले को मारी टक्कर:कोठीभार में बाइक सवार घायल, सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची

0
2

कोठीभार थाना क्षेत्र के कटहरी खुर्द गांव में सोमवार रात एक तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े मोमो के ठेले से टकरा गई। इस हादसे में ठेला पूरी तरह टूट गया और बाइक सवार घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे कटहरी खुर्द में सोमवार बाजार के सामने उमेश कसौधन अपना मोमो का ठेला सड़क किनारे खड़ा करके पास की एक किराने की दुकान से सामान खरीद रहे थे। तभी एक बेकाबू बाइक सवार ने ठेले में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ठेला बुरी तरह टूटकर बिखर गया। घटना के तुरंत बाद ठेला संचालक उमेश कसौधन ने नंबर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और जरूरी कार्रवाई कर रही है।