BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज: घारी में भीषण आग लगने से दो गायों की झुलसकर मौत,...

महराजगंज: घारी में भीषण आग लगने से दो गायों की झुलसकर मौत, लाखों का नुकसान

0
0

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के अरनहवा गांव में रविवार रात करीब आठ बजे एक पशुपालक की घारी में अचानक भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के अरनहवा गांव में रविवार रात करीब आठ बजे एक पशुपालक की घारी में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में घारी में बंधी दो गायों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब चार ट्राली भूसा जलकर राख हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, अरनहवा निवासी बागड़ शर्मा पुत्र जीवधन की घारी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे आसपास फैलने से रोका।

हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक घारी में बंधी दोनों गायें बुरी तरह झुलस चुकी थीं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस अग्निकांड में पशुपालक को लगभग दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

 

Voice Of News 24