BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में कजरी तीज पर बाबा बागेश्वर नाथ का जलाभिषेक:दूर-दूर से पहुंचे...

बहराइच में कजरी तीज पर बाबा बागेश्वर नाथ का जलाभिषेक:दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु, सरयू नदी से जल लाकर किया पूजन

0
0


कजरी तीज के शुभ अवसर पर बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर में आस्था का नजारा देखने को मिला। इस खास पर्व पर दूर-दूर से श्रद्धालु गढ़वा सरयू नदी से पवित्र जल लेकर लंबी पदयात्रा करते हुए पयागपुर स्थित बाबा बागेश्वर नाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा की। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हाथों में कांवड़ और पवित्र जल लिए शिवभक्तों ने ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बागेश्वर नाथ’ के जयघोष के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। मान्यता है कि कजरी तीज पर बाबा बागेश्वर नाथ का जलाभिषेक करने से भगवान शिव की कृपा मिलती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी अटूट आस्था के कारण हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। कजरी तीज पर बाबा बागेश्वर नाथ का जलाभिषेक सिर्फ एक धार्मिक पूजा नहीं, बल्कि आस्था, भक्ति, समर्पण और पुरानी परंपरा का जीता-जागता रूप है।