BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में पेड़ से गिरी 12 साल की किशोरी:संतुलन बिगड़ने से हुआ...

श्रावस्ती में पेड़ से गिरी 12 साल की किशोरी:संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

0
8
श्रावस्ती में पेड़ से गिरी 12 साल की किशोरी:संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक 12 साल की किशोरी पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका नाम नीलम बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नीलम बाग में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह एक पेड़ पर चढ़ गई। पेड़ पर चढ़ते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई। हादसे के बाद उसके साथियों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और नीलम को एक निजी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया। फिलहाल, नीलम का इलाज भिनगा के जिला अस्पताल में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here