निचलौल विकास खंड के सोहट ग्राम सभा से सिवान (खेतों) की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक पुलिया की रेलिंग टूट गई है। इससे राहगीरों, किसानों और स्कूली बच्चों को यहां से गुजरने में काफी खतरा रहता है। ग्रामीणों को हर वक्त किसी बड़े हादसे की आशंका सताती रहती है। सोहट ग्राम सभा के किसानों ने बताया कि यह रास्ता खेती के लिए सिवान तक पहुंचने का मुख्य मार्ग है। आसपास के गांवों के लिए भी यह एक छोटा रास्ता है। दिनभर इस मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली, साइकिल और पैदल चलने वाले लोग आते-जाते रहते हैं। पुलिया पर सुरक्षा दीवार न होने के कारण रात के अंधेरे में या बारिश के मौसम में लोगों के अनियंत्रित होकर नाले या गड्ढे में गिरने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय ग्रामीण और किसान अजय दुबे, पन्ने लाल, धीरज, गोविंद, अशोक, रमेश, बबलू, राजेश और मुन्ना ने इस पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस रास्ते से खेती के काम के लिए और ग्रामीण आते-जाते रहते हैं, जिससे हादसे का डर बना रहता है।
Home उत्तर प्रदेश सोहट-सिवान मार्ग पर पुलिया की रेलिंग टूटी:राहगीरों, किसानों और स्कूली बच्चों को...
काली माई मंदिर के पास जलभराव और कीचड़:खराब सड़क के चलते...
जमुनहा ब्लॉक के पटना ग्राम पंचायत के बीरगंज कस्बे में काली माई मंदिर के पास जलभराव और कीचड़ की समस्या है। खराब सड़क के...


































