
नवाबगंज (बहराइच)। विकासखंड नवाबगंज के दुविधापुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भी सुबह 8:40 बजे तक कोई शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचा, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। स्कूल खुलने का समय सुबह 8 बजे है, लेकिन बच्चे गेट पर खड़े होकर शिक्षकों का इंतजार करते रहे। अमन (कक्षा चार), सूरज (कक्षा एक), सत्यम (कक्षा एक), रोहित (कक्षा दो), बिट्टू रानी (कक्षा दो), ननके (कक्षा एक) और शिवा (कक्षा एक) जैसे कई छात्र स्कूल के बाहर खड़े थे। सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर रसोइया शांति देवी ने स्कूल का ताला खोला, तब बच्चे अपनी कक्षाओं में जा पाए। शांति देवी ने बताया कि उन्हें बुखार के कारण आने में देर हो जाती है। बच्चों ने बताया कि स्कूल में दो शिक्षकों की तैनाती है। इस बारे में नवाबगंज के खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा से बात की गई। उन्होंने कहा कि वे मामले की जानकारी लेंगे।
काली माई मंदिर के पास जलभराव और कीचड़:खराब सड़क के चलते...
जमुनहा ब्लॉक के पटना ग्राम पंचायत के बीरगंज कस्बे में काली माई मंदिर के पास जलभराव और कीचड़ की समस्या है। खराब सड़क के...


































