BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home सिद्धार्थनगर ई-रिक्शा चालक का शव बूढ़ी राप्ती नदी में मिला:सिद्धार्थनगर में लापता हरिश्चंद्र...

ई-रिक्शा चालक का शव बूढ़ी राप्ती नदी में मिला:सिद्धार्थनगर में लापता हरिश्चंद्र गुप्ता का सोनबरसा घाट के पास दूसरे दिन मिला शव

0
1
ई-रिक्शा चालक का शव बूढ़ी राप्ती नदी में मिला:सिद्धार्थनगर में लापता हरिश्चंद्र गुप्ता का सोनबरसा घाट के पास दूसरे दिन मिला शव

सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाना क्षेत्र में लापता ई-रिक्शा चालक हरिश्चंद्र गुप्ता का शव मंगलवार सुबह बूढ़ी राप्ती नदी में मिला। उनका शव घटना स्थल से करीब आठ किलोमीटर दूर कठेला समय माता थाना क्षेत्र के सोनबरसा घाट के पास पानी में उतराता हुआ पाया गया। हरिश्चंद्र गुप्ता (45 वर्ष) रविवार रात से लापता थे। परिवार को आशंका थी कि उनकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया है। सोमवार सुबह से ही कई थानों की पुलिस और एसडीआरएफ टीम उनकी तलाश में जुटी हुई थी। इटवा थाना क्षेत्र के शुक्ला गंज कपिया निवासी हरिश्चंद्र को रविवार रात करीब 11 बजे किसी ने फोन कर बढ़नी बाजार बुलाया था। वह परिवार को बताकर ई-रिक्शा लेकर निकले थे। थोड़ी देर बाद उनकी पत्नी माया देवी ने फोन किया तो किसी ने बताया कि हरिश्चंद्र घायल अवस्था में ढेबरुआ थाना क्षेत्र के इटवा-बढ़नी मार्ग पर बूढ़ी राप्ती नदी के मुँहचुरवा पुल के पास सड़क किनारे पड़े हैं। जब पत्नी और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़ा मिला। सड़क पटरी पर और नदी के तट पर खून के निशान भी मिले थे। घटना की सूचना पर ढेबरुआ थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, कठेला थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव, अन्य पुलिस बल और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कठेला समय माता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरिश्चंद्र की पत्नी माया देवी और उनके बच्चे लवकुश (15), टुनटुन (11), ज्योति (13) और एक छोटी बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। ढेबरुआ थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ने बताया कि हरिश्चंद्र का शव सोनबरसा के पास मिला है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here