BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home सिद्धार्थनगर मोहनकोली गांव में 56 बच्चों को स्कूल भेजा:पाठशाला पुकारे अभियान के तहत...

मोहनकोली गांव में 56 बच्चों को स्कूल भेजा:पाठशाला पुकारे अभियान के तहत पढ़ाई किट देकर किया प्रेरित

0
1
मोहनकोली गांव में 56 बच्चों को स्कूल भेजा:पाठशाला पुकारे अभियान के तहत पढ़ाई किट देकर किया प्रेरित

शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़नी ब्लॉक के मोहनकोली गांव में ‘पाठशाला पुकारे’ अभियान चलाया गया। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 56 बच्चों को पढ़ाई किट और बिस्कुट देकर स्कूल भेजा। इस अभियान का मकसद बंद पड़े स्कूलों में बच्चों का नामांकन कराना और उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। बच्चों को दी गई किट में पानी की बोतल, किताबें, पेंसिल, रबर और कटर जैसी चीजें शामिल थीं। मणेन्द्र मिश्रा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य मकसद बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाना है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि मोहनकोली गांव के स्कूल में बच्चों की संख्या काफी कम हो गई थी। इसलिए गांव के अभिभावकों से घर-घर जाकर संपर्क किया गया। उनसे अपील की गई कि वे अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें, ताकि वे शिक्षा पाकर देश के विकास में योगदान दे सकें। मणेन्द्र मिश्रा ने यह भी कहा कि जो स्कूल बंद होने की कगार पर हैं, उन्हें पहचान कर बच्चों का नामांकन कराने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में बंद हुए 26 हजार स्कूलों को फिर से शुरू किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव हरिनाथ यादव, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गोपाल फौजी, जोनल प्रभारी राकेश दूबे, छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव अजय चौरसिया, संजय यादव और रिजवान अहमद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here