BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर में एआरटीओ ने 30 वाहनों की जांच की:21 का चालान किया,...

सिद्धार्थनगर में एआरटीओ ने 30 वाहनों की जांच की:21 का चालान किया, एक वाहन जब्त; ओवरलोडिंग पर कार्रवाई जारी रहेगी

0
3
सिद्धार्थनगर में एआरटीओ ने 30 वाहनों की जांच की:21 का चालान किया, एक वाहन जब्त; ओवरलोडिंग पर कार्रवाई जारी रहेगी

शोहरतगढ़ में सहायक संभागीय परिवहन विभाग (एआरटीओ) की टीम ने मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा पर खुनुवां बॉर्डर जाने वाले वाहनों की जांच की। यह जांच शोहरतगढ़-खुनुवां मुख्य मार्ग पर की गई। टीम ने नेपाल जाने वाले भारी मालवाहक वाहनों के कागजात, लोड क्षमता और दूसरे जरूरी नियमों की गहराई से पड़ताल की। एआरटीओ ने कुल 30 वाहनों के कागजात चेक किए। इनमें से 21 वाहनों का चालान किया गया। वहीं, एक वाहन को चिल्हिया थाने में जब्त कर लिया गया। एआरटीओ संजय सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। जांच में 30 भारी मालवाहक वाहनों के कागजात और लोड क्षमता देखी गई। इनमें से 8 वाहनों के कागजात और लोड क्षमता सही पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले 21 वाहनों का चालान किया गया। एक भारी मालवाहक वाहन के कागजात सही नहीं पाए गए, जिसके बाद उसे चिल्हियां थाने में खड़ा करा दिया गया। एआरटीओ संजय सिंह ने बताया कि ओवरलोडिंग और परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इसका मकसद सड़क सुरक्षा बनाए रखने के साथ-साथ नियमों का पालन करवाना है। इस जांच अभियान के दौरान यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) एम.एस. सिद्दीकी और दूसरे सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here