BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा:20 हजार रुपए जुर्माना भी...

दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा:20 हजार रुपए जुर्माना भी लगा, बस्ती कोर्ट ने सुनाया फैसला

0
3

बस्ती में दुष्कर्म के एक मामले में कोर्ट ने दोषी को 10 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह फैसला ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद आया। 2022 में दर्ज हुआ था केस पुलिस के मुताबिक, मुंडेरवा थाना क्षेत्र में 2 दिसंबर 2022 को एक शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया था। इसमें मुंडेरवा निवासी सुधीर कुमार चौधरी पुत्र चंद्रमणि चौधरी को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने मामले की जांच पूरी करने के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। इसके बाद मामले की सुनवाई शुरू हुई। पुलिस ने कोर्ट में की प्रभावी पैरवी मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पैरवी सेल और मुंडेरवा थाना पुलिस ने प्रभावी पैरवी की। पुलिस ने कोर्ट के समक्ष मामले से जुड़े साक्ष्यों और तथ्यों को मजबूती से रखा। 10 सितंबर को कोर्ट ने सुनाई सजा सुनवाई पूरी होने के बाद 10 सितंबर 2026 को अपर सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम, गैंगस्टर कोर्ट, बस्ती ने सुधीर कुमार चौधरी को दोषी करार देते हुए 10 साल की कठोर कैद और 20 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। गंभीर अपराधों में सजा दिलाने पर जोर पुलिस के मुताबिक, ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत गंभीर अपराधों में दोषियों को सजा दिलाने के लिए लगातार प्रभावी पैरवी की जा रही है। इसी अभियान के तहत मुंडेरवा थाना पुलिस और पैरवी सेल की प्रभावी पैरवी से इस मामले में दोषी को सख्त सजा दिलाई गई।