BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बृजमनगंज में एकल अंचल संगठन की मासिक समीक्षा बैठक:पूरे माह के कामों...

बृजमनगंज में एकल अंचल संगठन की मासिक समीक्षा बैठक:पूरे माह के कामों की हुी समीक्षा, 30 गांवों में चल रहे विद्यालय

0
1

महाराजगंज के बृजमनगंज नगर पंचायत सभागार में सोमवार को एकल अंचल संगठन की मासिक बैठक हुई। इसमें प्रशिक्षिका अंजू ने पूरे महीने के कामों की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि एकल विद्यालय पूरे जिले के करीब 300 गांवों में चल रहे हैं। इनमें से अकेले बृजमनगंज अंचल में ही 30 गांवों में विद्यालय संचालित हैं। यह मासिक बैठक आचार्य बहनों द्वारा महीने भर चलाए गए विद्यालयों और उनके कामों की रिपोर्टिंग व समीक्षा के लिए रखी गई थी। इसमें आचार्य बहनों के काम की प्रगति रिपोर्ट ली गई और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में एकल विद्यालय की आचार्य बहनें मौजूद थीं।

संबंधित खबरें