BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश चार दिन से बंद था घर, दरवाजा खुलते ही फंदे पर लटका...

चार दिन से बंद था घर, दरवाजा खुलते ही फंदे पर लटका मिला 26 वर्षीय युवक का शव

0
1

फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार को युवक का शव फंदे से लटका मिला। यह घर पिछले चार दिन से बंद था। सूचना पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। थाना नारखी क्षेत्र के गांव गढ़ी कल्याण निवासी बनी सिंह (26) पुत्र अमर पाल सिंह के घर से सोमवार को दुर्गंध आ रही थी। आस पास के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह हैरान रह गए क्योंकि उसका घर पिछले चार दिन से बंद था। अनहोनी की आशंका को लेकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस गेट खोलकर घर के अंदर पहुंची तो कमरे में बनी सिंह का शव फंदा से लटका था। शव से इतनी दुर्गंध आ रही थी कि ग्रामीण अंदर जाने की जहमत नहीं उठा सके। थाना प्रभारी ने फोरेंसिक टीम को बुला लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार गिरि ने बताया कि फंदा पर लटकने से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here