BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश हाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार...

हाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

0
1

हाथरस । सादाबाद क्षेत्र में सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। हादसा ऊंचागांव-सैनपुर बंबा के पास शाम करीब पांच बजे हुआ। बताया गया कि पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, मुरसान क्षेत्र के सैनपुर गांव निवासी विनीत कुमार (23) पुत्र धर्मवीर सिंह अपने चचेरे भाई पुष्पेंद्र कुमार पुत्र योगेंद्र सिंह के साथ बाइक से ऊंचागांव की ओर जा रहे थे। दोनों जैसे ही सैनपुर-ऊंचागांव बंबा के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति में आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। दोनों को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसा होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने दोनों घायलों को सड़क से उठाया और उनके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने विनीत काे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुष्पेंद्र कुमार का उपचार किया गया। उसकी स्थिति के संबंध में चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है।थाना प्रभारी ने बताया कि शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अग्रिम कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here