श्रावस्ती जिले के गिलौला इलाके की ग्राम पंचायत पिपरा में तीन दिन की बारिश और तेज हवाओं से किसानों की फसलें खराब हो गई हैं। आंधी-बारिश से खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल गिर गई है। कई खेतों में करीब एक फीट तक पानी भर गया है। किसानों को डर है कि अगर पानी जल्दी नहीं निकला तो डूबी फसलें सड़ सकती हैं। धान की तैयार फसल जमीन पर बिछ गई है, जिसे बचाना मुश्किल है। खेतों में पानी से कटाई का काम भी रुक गया है। किसान विनोद साहू, रामधीरज, रामचंदर और राज कुमार ने बताया कि पिपरा में करीब 70-80 बीघा धान और 20-25 बीघा गन्ने की फसल खराब हुई है। फसल तैयार करने में काफी पैसा लगा था, जिससे किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का जायजा लेने और सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है। तेज हवा से इलाके में सैकड़ों आम, सागवान, शीशम जैसे पेड़ भी गिर गए हैं।
पिपरा में तीन दिन की बारिश 105 बीघा फसल खराब:6.30 लाख खर्च करके की थी धान और गन्ने की खेती, किसानों ने मुआवजे की मांग की
और पढ़ें
›
एक साल से फरार शातिर चोर गिरफ्तार:मुंडेरवा चीनीमिल चोरी का आरोपी, कुर्की आदेश के बाद जगदीशपुर से पकड़ाया
›
श्रीरामपुर: करोड़ों की हेरोइन के साथ ट्रक जब्त, दो गिरफ्तार
›
पठान पुरवा गांव के रास्ते पर जलभराव:पैदल-साइकिल सवारों को दिक्कत, निकासी न होने से परेशानी; ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की
›
श्रावस्ती के रामपुर कटेल में रास्ता पूरी तरह क्षतिग्रस्त:खड़ंजे उखड़े, ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी; प्रधान ने जल्द ठीक कराने का दिया भरोसा
संबंधित खबरें













































