बस्ती जिले के सल्टौआ गोपालपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय पकरी भीखी में बारिश के बाद पानी भर गया है। स्कूल से पानी निकलने का रास्ता न होने के कारण यह कई दिनों से जमा है। इस जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने और खेलने में दिक्कत हो रही है। वे बिना पानी में घुसे कक्षाओं में नहीं जा पा रहे हैं। ग्राम प्रधान और स्कूल के हेडमास्टर ने बताया कि यह बारिश का पानी है और कुछ दिनों में अपने आप सूख जाएगा। प्रधान ने सरकारी स्कूलों की मजबूती पर भी सवाल उठाए। इस बात को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि बच्चों के लिए सही व्यवस्था होनी चाहिए। स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग और ग्राम प्रधान से इस मामले पर ध्यान देने की मांग की है।
और पढ़ें
›
गोविंद शुगर मिल को ही मिले गन्ना क्रय केंद्र:सांसद आनंद गोंड ने जिलाधिकारी और गन्ना अधिकारी को लिखा पत्र
›
इटहिया में सफाई नहीं होने से ग्रामीण खुद साफ कर:गंदगी से पटी नालियां, जल निकासी ठप; मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, अधिकारियों से मांग
›
नरखोरिया में बाइक ने 4 लोगों को मारी टक्कर:बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बुजुर्ग और छात्रा समेत 4 घायल; एक की हालत गंभीर
›
आलोक प्रसाद बने यूपी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष:महराजगंज के वरिष्ठ नेता को मिली नई जिम्मेदारी, पहले रह चुके हैं जिलाध्यक्ष
संबंधित खबरें










































