बस्ती के हर्रैया तहसील में 63 करोड़ रुपये की लागत से बना अटल आवासीय विद्यालय जलमग्न है। कई दिनों से गंदा पानी जमा होने के कारण परिसर में बदबू फैल रही है। छात्रों के हॉस्टल तक पानी पहुंच गया है। परिसर में मच्छर, सांप और दूसरे जहरीले जीव घूम रहे हैं। इससे डेंगू, मलेरिया और इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, जिससे छात्र और कर्मचारी डरे हुए हैं। विद्यालय में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। प्रधानाचार्य पूरण चंद्र ने विभाग को इसकी जानकारी दी है, लेकिन पानी निकालने या कीटाणुनाशक दवा छिड़कने का काम नहीं हुआ। गुरुवार को मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव और मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने विद्यालय का दौरा किया। हालांकि, एसडीएम हर्रैया प्रद्युम्न कुमार से संपर्क नहीं हो पाया। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने मांग की है कि जब तक पानी पूरी तरह निकल न जाए और सफाई न हो, तब तक बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में छुट्टी कर दी जाए।
63 करोड़ की लागत से बना 'अटल आवासीय विद्यालय' जलमग्न:बस्ती में फैला डेंगू व इंसेफेलाइटिस का खौफ
और पढ़ें
›
आलोक प्रसाद बने यूपी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष:महराजगंज के वरिष्ठ नेता को मिली नई जिम्मेदारी, पहले रह चुके हैं जिलाध्यक्ष
›
घाघरा नदी का जलस्तर घटने से ग्रामीणों को मिली राहत:बहराइच में खतरे के निशान से 38 सेमी नीचे पहुंचा पानी, गांवों में सामान्य स्थिति
›
लक्ष्मनपुर बाजार चौराहे पर जलभराव से सड़क बनी तालाब:राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें, गड्ढों से हादसे का डर और बदबू से बीमारी का खतरा
›
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क जर्जर:लालपुर चंदा झार के जनकपुर में जगह-जगह टूटी, राहगीर परेशान
संबंधित खबरें









































