![]()
श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक के ऐठा गांव में राप्ती नदी का जलस्तर कम होने के बाद भी मुख्य सड़क पर कई जगह पानी भरा हुआ है। बाढ़ के दौरान इस गांव की सड़क पर पानी भर गया था, जो अब तक नहीं हटा है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है, खासकर स्कूली बच्चों और राहगीरों को। स्थानीय निवासी अजय, सोहेल, अनिल और सुरेंद्र ने बताया कि नदी का जलस्तर थोड़ा भी बढ़ने पर गांव में पानी भर जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक, नदी का पानी घटने के बाद भी कई दिनों तक जमा रहता है, जिससे आवागमन पर असर पड़ता है। फिलहाल नदी का पानी धीरे-धीरे घट रहा है, लेकिन सड़क से जलभराव पूरी तरह खत्म होने में अभी समय लगेगा। इस मामले में एसडीएम रवि प्रताप ने कहा कि बाढ़ जैसे हालात से निपटने के लिए टीम तैयार है। आने वाले दिनों में अगर ऐसी स्थिति आती है, तो सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं।
ऐठा गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव:राप्ती नदी का जलस्तर घटने के बाद भी स्कूली बच्चों और राहगीरों को दिक्कत
और पढ़ें
›
आलोक प्रसाद बने यूपी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष:महराजगंज के वरिष्ठ नेता को मिली नई जिम्मेदारी, पहले रह चुके हैं जिलाध्यक्ष
›
सिलचर नगर निगम का पहला चुनाव, 316 केंद्रों पर मतदान शुरू
›
साहिल की मौत मामले में प्रोफेसर से 8 घंटे सवाल-जवाब, आरोपों से किया इनकार
›
होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, पांच भारतीयों को बचाया गया
संबंधित खबरें







































