महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के भूड़कुड़वा टोले में गुरुवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। लक्ष्मी की शादी छह महीने पहले हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ फरेंदा दीपशिखा वर्मा, नायब तहसीलदार सुदेव पटेल और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घटना स्थल की जांच की और सबूत जुटाए। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर घरेलू प्रताड़ना का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है। एसओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर नियमों के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें
›
गोविंद शुगर मिल को ही मिले गन्ना क्रय केंद्र:सांसद आनंद गोंड ने जिलाधिकारी और गन्ना अधिकारी को लिखा पत्र
›
इटहिया में सफाई नहीं होने से ग्रामीण खुद साफ कर:गंदगी से पटी नालियां, जल निकासी ठप; मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, अधिकारियों से मांग
›
नरखोरिया में बाइक ने 4 लोगों को मारी टक्कर:बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बुजुर्ग और छात्रा समेत 4 घायल; एक की हालत गंभीर
›
आलोक प्रसाद बने यूपी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष:महराजगंज के वरिष्ठ नेता को मिली नई जिम्मेदारी, पहले रह चुके हैं जिलाध्यक्ष
संबंधित खबरें










































