श्रावस्ती के मल्हीपुर मार्ग पर स्थित सायफन के पास सरयू नहर के पुल के नीचे पानी में शुक्रवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के मुताबिक, सुबह राहगीरों और ग्रामीणों ने नहर के पुल के नीचे पानी में शव को देखा था। खबर लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस आसपास के लोगों और स्थानीय थानों की मदद से मृतक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें
›
आलोक प्रसाद बने यूपी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष:महराजगंज के वरिष्ठ नेता को मिली नई जिम्मेदारी, पहले रह चुके हैं जिलाध्यक्ष
›
सिलचर नगर निगम का पहला चुनाव, 316 केंद्रों पर मतदान शुरू
›
साहिल की मौत मामले में प्रोफेसर से 8 घंटे सवाल-जवाब, आरोपों से किया इनकार
›
होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, पांच भारतीयों को बचाया गया
संबंधित खबरें








































