सिद्धार्थनगर जिले के मस्जिदिया गांव में एक दुकान पर चाय पीने के बाद चार लोग अचानक बेहोश हो गए। यह घटना एक दुकान पर हुई, जहां चाय पीने के कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वे बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बेहोश होने वालों में 19 साल के सूरज, 27 साल के रहीम, 22 साल के मोहम्मद समीर और 22 साल के तौसीफ शामिल हैं। हालांकि, उनकी तबीयत बिगड़ने की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। चाय में किसी संदिग्ध चीज की मिलावट थी या कोई और कारण, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› गायघाट उपचुनाव में रेनू देवी ने पूजा अग्रहरि को हराया:65 वोटों से जीत दर्ज कर बनीं वार्ड नंबर 7 की नई सभासद › रामनगर गुलरिया के निबिया में निकला कोबरा सांप:हर्षित सिंह के घर मचा हड़कंप, लोगों में दहशत के बाद सतर्कता की अपील › श्रावस्ती में सपा की बैठक में माइक छीनने पर हंगामा:AIMIM नेता ने उठाए सवाल, कार्यकर्ताओं में हुई थी जमकर कहासुनी › Indo-Nepal Border Security Alert | SSB Police Joint Patrol Balrampur“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























