Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश विशेश्वरगंज में पीडब्ल्यूडी के अधूरे काम से जलभराव और जाम,:सड़क चौड़ीकरण के...

विशेश्वरगंज में पीडब्ल्यूडी के अधूरे काम से जलभराव और जाम,:सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदी पटरी 3 महीने से अधूरी, स्थानीय लोग परेशान, मरम्मत की मांग

0
0
विशेश्वरगंज में पीडब्ल्यूडी के अधूरे काम से जलभराव और जाम,:सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदी पटरी 3 महीने से अधूरी, स्थानीय लोग परेशान, मरम्मत की मांग

विशेश्वरगंज बस स्टॉप पर पीडब्ल्यूडी का सड़क चौड़ीकरण का काम तीन महीने से अधूरा है। इससे सड़क पर जलभराव और जाम की परेशानी है। स्थानीय लोगों को गंदे पानी की बदबू और कीचड़ से दिक्कत हो रही है। करीब तीन महीने पहले पीडब्ल्यूडी ने बस स्टॉप चौराहे से कस्बे की ओर जाने वाली सड़क के दोनों किनारों पर चौड़ीकरण के लिए खुदाई की थी। यह खुदाई चौराहे से लगभग 25 से 30 मीटर तक हुई। आरोप है कि खुदाई के बाद गड्ढों में थोड़ी बजरी डालकर काम अधूरा छोड़ दिया गया। एजेंसी ने फिर ध्यान नहीं दिया। सड़क पतली होने से बारिश व गंदा पानी जमा हो रहा है। स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी से अधूरे काम को जल्द पूरा कर सड़क के किनारों को ठीक करने की मांग की है। राजेश तिवारी, द्वारिका नाई, गोली मौर्य, गुल्ली बाबा, मुनीजर जायसवाल, मुन्ना मौर्य, भगत राम गुप्ता, हरिओम तिवारी, मनीराम, रमेश कुमार, प्रकाश मौर्य और सुनील गुप्ता सहित कई दुकानदारों ने सड़क बनाने की मांग की।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat