महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहरा स्टेशन कस्बे में एक लापरवाही सामने आई है। यहां धानी रोड पर ग्राम पंचायत सचिवालय बरगाहपुर के ठीक बगल में बिजली विभाग ने एक ट्रांसफार्मर खुले में जमीन पर रखा है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रांसफार्मर के चारों तरफ न तो कोई जाली लगाई गई है और न ही कोई सुरक्षा घेरा बनाया गया है। बिजली के तार भी खुले में लटक रहे हैं। इसी रास्ते से रोजाना सैकड़ों स्कूली बच्चे स्कूल जाते हैं और ग्रामीणों का भी आना-जाना लगा रहता है। बरसात के मौसम में यहां करंट फैलने का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर के चारों तरफ सुरक्षा जाली लगाई जाए। साथ ही, इसे ऊंचाई पर स्थापित किया जाए ताकि किसी भी हादसे को रोका जा सके।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ लेहरा स्टेशन में खुला ट्रांसफार्मर:ग्रामीणों ने बिजली विभाग से सुरक्षा जाली लगाने...



















