BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ मिठौरा-चौक मार्ग पर झाड़ियों से ढका पुल:राहगीरों को हो रही थी परेशानी;...

मिठौरा-चौक मार्ग पर झाड़ियों से ढका पुल:राहगीरों को हो रही थी परेशानी; अब 4 दिन में होगी सड़क की सफाई

महराजगंज के मिठौरा-चौक मार्ग पर सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियों से राहगीरों को परेशानी हो रही थी। कई जगहों पर झाड़ियां सड़क तक फैल गई थीं, जिससे सामने से आने वाले वाहन ठीक से नहीं दिख पाते थे। अंधे मोड़ के पास बने पुल की हालत सबसे खराब थी। झाड़ियों ने पुल को लगभग पूरी तरह ढक लिया था। इससे वाहन चालकों को पुल का सही अंदाजा नहीं लग पाता था और दुर्घटना का खतरा बना रहता था। घनी झाड़ियों में जहरीले जीव-जंतुओं और जंगली जानवरों के छिपे होने की आशंका से राहगीरों में डर था। रात के समय यह खतरा और बढ़ जाता था। स्थानीय राहगीरों देव, रवि जायसवाल, नन्हे, सतदेव, रगराज, राधेश्याम, रामदेव और अशोक कुमार ने सड़क की सफाई की मांग की थी। इस मामले में प्रथम खंड के जिला अभियंता राजकुमार मिश्रा से बात की गई। उन्होंने जूनियर इंजीनियर करन सिंह से संपर्क करने को कहा। करन सिंह ने बताया कि अगले दो से चार दिनों के भीतर सड़क की सफाई करा दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here