पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देश पर सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत भवानीगंज थाने की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) टीम ने मंगलवार को खानतारा के विमल इंटरनेशनल स्कूल में एक कार्यक्रम किया। टीम ने स्कूल खुलने और छुट्टी के समय बच्चों को सुरक्षित सड़क पार कराई। साथ ही, उन्हें यातायात नियमों का पालन करने और नशे से दूर रहने के बारे में जागरूक किया। इस दौरान स्कूल बसों के कागजात भी चेक किए गए। विमल स्कूल के बस चालक शिवचरण वर्मा के कागजात सही पाए गए। उन्हें यातायात नियमों का पालन करने को कहा गया। यह कार्यक्रम थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह की देखरेख में हुआ। टीम में निरीक्षक रामशब्द यादव, आरक्षी रवि कुमार जायसवाल, आरक्षी शुभम और महिला आरक्षी रूबी गौतम शामिल थे।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ भवानीगंज पुलिस की CPU टीम ने चलाया जागरूकता अभियान:इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों...





















