महाराजगंज जिले के नौतनवा कस्बे में एक ट्रांसपोर्ट परिसर में ट्रक से बड़ी मात्रा में पटाखे उतारे जाने की सूचना मिली। इस पर प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम ने पटाखों को जब्त कर लिया। इनकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिन में लगभग 12 बजे नौतनवा कस्बे के एक ट्रांसपोर्ट पर ट्रक से बड़ी मात्रा में पटाखे उतारे जा रहे थे। इसकी सूचना प्रशासन और पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही तहसीलदार करण सिंह, थाना अध्यक्ष अभिषेक सिंह उप निरीक्षक सुधीर कुमार और कांस्टेबल मनीष यादव समेत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों के पहुंचते ही ट्रांसपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासनिक और पुलिस टीम ने मौके पर पटाखों की जांच की। सुरक्षा को देखते हुए पटाखों को तुरंत कब्जे में लेकर नौतनवा थाने लाया गया। पुलिस पटाखों की मात्रा, उनकी वैधता, परिवहन के दस्तावेज और अन्य जरूरी बातों की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि ये पटाखे कहां से आए थे और इन्हें कहां भेजा जाना था। फायर ब्रिगेड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामान मिलने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद हुए हैं। पटाखों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ महाराजगंज में ट्रांसपोर्ट परिसर से 50 लाख के पटाखे जब्त:ट्रांसपोर्ट परिसर में...
IPS अविनाश पांडेय को राहत? शिकायतकर्ता दिग्विजय भाटी ने कहा –...
मेरठ। चर्चित IPS अविनाश पांडेय मारपीट प्रकरण में नया ट्विस्ट आ गया है। मामले के मुख्य शिकायतकर्ता और किसान नेता दिग्विजय भाटी ने...



























