
बस्ती में अखिल भारतीय प्रजापति (कुंभकार) महासंघ ने रविवार को एक कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम बड़ेवन के हरिगंगा मैरेज हॉल में हुआ । इसमें पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा मरमप्पा कुम्हार की जयंती मनाई गई और प्रजापति संतराम बीए प्रज्ञा सम्मान समारोह-2026 का आयोजन भी हुआ। समाज के लोगों ने डॉ. रत्नप्पा कुम्हार के योगदान को याद किया और उनके विचारों से प्रेरणा लेने की बात कही। समारोह में प्रजापति समाज के कई अधिकारी, शिक्षाविद, डॉक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व परिवहन उपायुक्त चुन्नी लाल प्रजापति ने की। अशोक कुमार प्रजापति मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। बस्ती के मुख्य कोषाधिकारी बलिहारी प्रजापति समेत कई मेहमानों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अतिविशिष्ट मेहमानों में कौशांबी के एसपी डॉ. सत्य नारायण प्रजापति, कमलापति प्रजापति, ऐश्वर्य प्रजापति (आईएएस), हिमांशु प्रजापति (आईएएस) शामिल थे। इनके अलावा व्यावसायिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक राजेंद्र प्रसाद प्रजापति और डॉ. इंद्रजीत प्रजापति जैसे कई अधिकारी भी मौजूद रहे। विशिष्ट मेहमानों में लखनऊ आईसीएमआर की प्रोफेसर डॉ. रासीमा प्रजापति, डॉ. अनिल कुमार प्रजापति, संजय प्रजापति और स्टेशन अधीक्षक भागीरथी प्रजापति थे। राजितराम प्रजापति, सुरेंद्र कुमार प्रजापति, रामसूरत प्रजापति, डॉ. एपी वर्मा और उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव राजेश कुमार प्रजापति (आईएएस) भी मौजूद रहे। समाज के कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग भी इस मौके पर उपस्थित थे। समारोह में समाज की एकजुटता, शिक्षा और प्रतिभाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम समाज की नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और उन्हें एक मंच देते हैं। कार्यक्रम देर शाम संपन्न हुआl
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में मेधावियों को मिला प्रज्ञा सम्मान:पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती...














































