बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा के गौर ब्लॉक में मूर्ति विसर्जन करने गए भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई न होने से भक्तों में नाराजगी दिखी। भक्तों का कहना था कि अगर प्रशासन ने समय रहते ध्यान दिया होता, तो उन्हें मूर्ति विसर्जन में कोई दिक्कत नहीं होती। गौर ब्लॉक के बेनीपुर ग्राम सभा के पास भक्तों ने मूर्ति विसर्जन किया। कई लोगों ने शिकायत की कि प्रशासन चाहता तो यहां घाटों की साफ-सफाई की व्यवस्था कर सकता था। बभनान से हरैया मार्ग पर स्थित बेनीपुर ग्राम पंचायत गांव के बगल में हर साल भक्त मूर्ति विसर्जन करते हैं। लेकिन इस बार विसर्जन की जगह पर गंदगी के कारण काफी परेशानी हुई। नाराज भक्तों में धर्मेंद्र आर्य, विनय कुमार, सुरेंद्र कुमार, दिवाकर द्विवेदी, काली प्रसाद, मनोज कुमार और सुधीर कुमार शामिल थे। गणेश विसर्जन के दौरान हुई इस समस्या को देखते हुए भक्तों ने शासन और प्रशासन से मांग की है। उन्होंने कहा कि आने वाली नवरात्रि में मूर्तियों का विसर्जन होना है, इसलिए प्रशासन जल्द से जल्द सफाई का इंतजाम करवाए, ताकि भक्तों को परेशानी न हो।
जूही चावला के गाने को सुनकर मेकर ने कहा था- ये...
नई दिल्ली। नब्बे के दशक में बॉलीवुड की चहेती और दिग्गज अभिनेत्री जूही चावला ने अपनी बेजोड़ अदाकारी और मनमोहक मुस्कान से सिनेमाप्रेमियों के...
IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामला: संस्थान ने मांगी माफी, प्रोफेसर डूला...
मुंबई। बॉम्बे आईआईटी में 22 वर्षीय छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की आत्महत्या के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस संवेदनशील मामले में संस्थान...













































