विकास खंड निचलौल के गौरा निपनिया गांव से सोहसा जाने वाली कच्ची सड़क हल्की बारिश में ही खराब हो जाती है। पूरे रास्ते में पानी भर जाता है और कीचड़ फैल जाता है। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को पैदल चलने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर की पटरी से होकर सोहसा जाने वाला यह रास्ता सबसे छोटा है। इससे लोगों का समय बचता है। लेकिन बारिश में सड़क कीचड़ में बदल जाती है, जिससे इस रास्ते पर आना-जाना बंद हो जाता है। मजबूरी में ग्रामीणों को कोल्हुआ होकर सोहसा जाना पड़ता है। इससे उन्हें करीब 3 किलोमीटर ज्यादा चलना पड़ता है। क्षेत्र के ग्रामीण पप्पू मद्देशिया,दीपक कुमार, मनीष मद्धेशिया, विजय साहनी, अक्षय कुमार, चंदन, राजकुमार, दिनेश और राजाराम, सीताराम ने बताया। उन्होंने कहा कि सड़क कच्ची होने के कारण हर साल बरसात में ऐसी ही दिक्कत आती है। पानी भरने और फिसलन की वजह से अक्सर लोग गिरकर घायल हो जाते हैं।
जहरीली शराब कांड को लेकर सीएम से जीतू पटवारी ने की...
“मौत के बाद तबादला कार्रवाई नहीं है, निलंबन न्याय नहीं है और सरकारी बयान जवाबदेही नहीं है”
भोपाल, 8 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के...






































