बस्ती के नगर बाजार स्थित आदर्श नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 चंद्रशेखर आजाद नगर में मंगलवार को योग और बुजुर्ग सम्मान कार्यक्रम हुआ। इसमें नगर पंचायत की चेयरमैन नीलम सिंह राना ने बच्चों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान लोगों को रोज योग करने और अच्छी जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। चेयरमैन ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का एक जरूरी हिस्सा है। रोज योग करने से शरीर स्वस्थ और सक्रिय रहता है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करें और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। कार्यक्रम में वार्ड के बुजुर्ग लाली देवी (80 वर्ष) और मेकु को सम्मानित किया गया। इस मौके पर चेयरमैन ने कहा कि बुजुर्ग परिवार और समाज के अनुभव का अहम हिस्सा होते हैं। उनका सम्मान, सेवा और देखभाल करना हर किसी की जिम्मेदारी है। बुजुर्गों के अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में सभासद सतराम निषाद, योग शिक्षिका राजकुमारी सोनी, सुमन, राकेश शुक्ला, राजेश त्रिपाठी, राकेश पांडे, रंजीत सिंह, आशीष सिंह के साथ शिक्षक, बच्चे और स्थानीय लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्रुति कुमार अग्रहरि ने किया। इस दौरान लोगों को योग के महत्व और बुजुर्गों के सम्मान के बारे में जागरूक किया गया।
जहरीली शराब कांड को लेकर सीएम से जीतू पटवारी ने की...
“मौत के बाद तबादला कार्रवाई नहीं है, निलंबन न्याय नहीं है और सरकारी बयान जवाबदेही नहीं है”
भोपाल, 8 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के...






































