Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में 'कायाकल्प योग' का विशेष प्रशिक्षण:भारत स्वाभिमान और पतंजलि योग समिति...

बस्ती में 'कायाकल्प योग' का विशेष प्रशिक्षण:भारत स्वाभिमान और पतंजलि योग समिति ने राजकीय इण्टर कॉलेज में साधकों को दिया

बस्ती में 'कायाकल्प योग' का विशेष प्रशिक्षण:भारत स्वाभिमान और पतंजलि योग समिति ने राजकीय इण्टर कॉलेज में साधकों को दिया

बस्ती में भारत स्वाभिमान और पतंजलि योग समिति ने राजकीय इंटर कॉलेज में ‘कायाकल्प योग’ का विशेष प्रशिक्षण दिया, जहां नवरात्रि पर साधकों को योग, ध्यान और सात्विक आहार से स्वास्थ्य बेहतर करने के गुर मिले। ट्रस्ट प्रभारी ओम प्रकाश आर्य ने लोगों को योग से जुड़ने की सलाह दी। ट्रस्ट के आजीवन सदस्य कैलाशी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि ओंकार कैलाश कॉलोनी, लौकिहवा में शाम 5 बजे से वैदिक यज्ञ के साथ नई योग कक्षा होगी। योग प्रशिक्षक जवाहर लाल ने योग और उपवास का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में व्रत, योग, यज्ञ और ध्यान से शरीर स्वस्थ हो सकता है। पेट की बीमारियों से लौकी उबालकर खाने से शरीर हल्का रहता है, नियमित ध्यान से मन विकारमुक्त होता है। प्रमोद कुमार गुप्ता, दीननाथ शुक्ल, राम अचल चौरसिया, ब्रजवासी शुक्ल, सुरेंद्र शर्मा, भानु बाबू, कलावती शर्मा, जगदीश स्वरूप श्रीवास्तव, फूलपरी, वंदना, मीरा, शशि यादव, रीता, राधा और सुनीता समेत कई साधक मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat