बस्ती में महिलाओं के सम्मान को लेकर कांग्रेस नेतृत्व की कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने बस्ती स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के आह्वान पर जुटीं महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान राहुल गांधी के खिलाफ भी नारे लगाए गए और पूरे प्रकरण में कांग्रेस नेतृत्व से जवाबदेही की मांग की गई। जिला कार्यसमिति सदस्य चंदा श्रीवास्तव, पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह, जिला उपाध्यक्ष शालिनी मिश्र और शिवानी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जेएनयू प्रकरण के विरोध में पैदल मार्च निकाला। इसके बाद वे कांग्रेस जिला कार्यालय पहुंचीं और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ‘कांग्रेस मुर्दाबाद’, ‘राहुल गांधी होश में आओ’ और ‘महिला विरोधी कांग्रेस हाय-हाय’ के नारे लगाए। पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास महिलाओं के अपमान का रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन महिलाओं के सम्मान, न्याय और जवाबदेही की मांग को लेकर किया गया है। उन्होंने प्रकरण में राहुल गांधी की चुप्पी और कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए वे आगे भी आवाज उठाती रहेंगी। सदर ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव ने भी कांग्रेस पर महिला विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता कभी महिला आरक्षण का विरोध करते हैं तो कभी नारी शक्ति का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं इसे बर्दाश्त नहीं करेंगी। प्रदर्शन में रूबी, सीता देवी, कौशल्या, सीमा, कृष्णावती, अंशु, सुधा, शिवानी, शबनम, गायत्री, सुनीता, बबिता, दुर्गावती, रेनू, खुशी, रोहिणी, मुस्कान, ज्योति, सानिया, रागिनी, शीला, सरस्वती, पूनम, आशा, नीता, निमिषा, अमृत कुमार वर्मा, राजकुमार शुक्ल, अभिनव उपाध्याय और तारक जायसवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› नवाबगंज में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम:शारदीय नवरात्रि पर 85 गांवों में स्थापित प्रतिमाएं, रातभर भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल › श्रावस्ती में नव दुर्गा पूजा महोत्सव के कार्यकर्ता सम्मानित:समिति ने अंगवस्त्र देकर उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की › प्रशासनिक रसूख के आगे घुटने टेकती निष्पक्षता: करमहिया मामले ने उठाये तीखे सवाल › आशा कार्यकर्त्रियों ने मानदेय बढ़ाने को लेकर आज प्रदर्शन किया:अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा, बोलीं- शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, लेकिन हमको फायदा नहीं मिला“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















